प्रिय विद्यार्थियों एवं सम्मानित अभिभावकगण,
स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) प्रदेश के अग्रणी शैक्षिक संस्थानों में से एक है। 16 जुलाई 1971 में स्थापित, यह देश का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है जो गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन प्रदान करने में योगदान करता है।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इस बात पर गर्व है कि इसके छात्रों ने प्रदेश और देश में कॉर्पोरेट क्षेत्र, सरकारी विभागों, रक्षा संगठनों, Civil सेवाओं, शिक्षा जगत, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों और उद्योगों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
महाविद्यालय में हम अपने विद्यार्थियों के सुझावों का विशेष ध्यान रखते हैं। हम विभिन्न माध्यमों से छात्रों की प्रतिक्रिया एकत्र करते हैं और इसका उपयोग छात्रों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। इसी कारण हमारी सफलता दर अन्य कॉलेजों की तुलना में लगातार अधिक बनी हुई है।
महाविद्यालय आपको उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर परिणामों और छात्रों की समग्र संतुष्टि के लिए सही विकल्प चुनने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करता है।
Instructions
- ● All questions are compulsory. (सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।)
- ● Choose the most appropriate single response.
- ● Feedback is used for quality improvement.
धन्यवाद
प्राचार्य