INSTITUTIONAL VALUES AND BEST PRACTICES
इंस्टीट्यूशन वैल्यूज एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज के माध्यम से स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, प्रतापगढ़ में अध्ययनरत छात्रों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन करने की प्रतिबद्धता और मिशन की पूर्ति के लिए प्रयास करना है तथा आर्थिक और शैक्षिक रूप से वंचितों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार करने, उन्हें सशक्त बनाने, उच्च गुणवत्ता युक्त ज्ञान प्रदान करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करना है।
अभ्यास के उद्देश्य
- 1- छात्रों के व्यवहार और चिंतन के सामान्य घटक के रूप में सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रेरित करना।
- 2- सामाजिक उत्तरदायित्व के पारिस्थितिक, आर्थिक और राजनीतिक घटकों को समझना।
- 3- राष्ट्र निर्माण के एक भाग के रूप में सतत विकास के महत्व पर बल देना।
- 4- जटिल सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए दृष्टिकोण विकसित करना।
- 5- राष्ट्रीय सुरक्षा की समग्र समझ विकसित करना।
- 6- टीम भावना और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना।
- 7- बेहतर नागरिक बनाने के लिए मौलिक कर्तव्यों के महत्व को समझाना।
- 8- कॉलेज के आदर्श वाक्य "श्रद्धे श्रद्धापयेह नः" (अर्थात् हे श्रद्धा! तुम सबमें श्रद्धा प्रदान करो) को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना।
संदर्भ
उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले के अधिकांश भाग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति निम्न है और यहाँ किफायती गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों की कमी है। इस संदर्भ में स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी, प्रतापगढ़ इस जिले के पट्टी तहसील हेतु एक वरदान है। हमारे कॉलेज में छात्र समाज के कम जागरूक लेकिन महत्वाकांक्षी वर्गों से आते हैं। अतः उनकी जागरूकता बढ़ाना और उनकी आकांक्षाओं का समर्थन करना हमारा नैतिक दायित्व है।
इसलिए, हमारा विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रम सामाजिक-आर्थिक समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यह समझाने पर केंद्रित है कि कैसे उनकी निरंतरता व्यापक सामाजिक भलाई में बाधा है।
हमारा मानना है कि सामाजिक समस्याओं का समाधान समस्या-समाधान दृष्टिकोण को विकसित करके, क्षमता निर्माण और समुदाय में बेहतर आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करके किया जा सकता है, क्योंकि ये सभी सामाजिक-आर्थिक कल्याण से जुड़े हैं।
इसलिए, हमारा उद्देश्य न केवल राष्ट्र की सेवा में बेहतर नागरिक तैयार करना है, बल्कि सतत और उपयोगी विकास के लिए सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत भी तैयार करना है। हमारा संस्थान इसी संदर्भ में विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करता है।
प्रमुख गतिविधियाँ
मासिक अभ्यास रिपोर्ट (Monthly Practice Reports)
1 PDF Reports| माह और वर्ष | गतिविधि का शीर्षक / रिपोर्ट | File Action |
|---|---|---|
|
March 2026
|
March 2026
|